Spread the love

संभल जनपद में सोमवार तड़के 4 बजे बिजली चोरी के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी (डीएम) डॉ. राजेंद्र पैंसिया और पुलिस अधीक्षक (एसपी) कृष्ण कुमार विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सड़कों पर उतरे। यह कार्रवाई थाना रायसत्ती और नरखासा क्षेत्रों में की गई।

इस अभियान में एडीएम प्रदीप वर्मा, एएसपी (उत्तरी) कुलदीप सिंह, एसडीएम रामानुज, सीओ असमोली कुलदीप कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, डिप्टी कलेक्टर निधि पटेल, तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह और नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरेल सहित सात थानों की पुलिस, पीएसी और आरपीएफ बल तैनात रहा।

विद्युत विभाग की ओर से अधीक्षण अभियंता हिमांशु वाष्र्णेय, एक्सईएन नवीन गौतम, विभिन्न डिवीजनों के एसडीओ, जेई और लाइनमैन भी टीम के साथ मौजूद रहे। यह क्षेत्र समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद जियाउर्रहमान बर्क का है। लगभग डेढ़ साल पहले इसी तरह का बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया था, जिसमें कई मस्जिदों और मदरसों में बिजली चोरी पकड़ी गई थी। एक दिन पहले दो मस्जिद और एक मदरसे के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी की गई थी।

डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि बिजली चेकिंग अभियान के लिए 12 टीमें गठित की गई हैं और यह कार्रवाई अभी जारी है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने जानकारी दी कि अभियान में आठ थानों की पुलिस और लेखपालों की टीमें भी तैनात की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed