Spread the love

बहजोई एजुकेशन डेवलपमेंट ट्रस्ट की भूमि को लेकर शुक्रवार को ट्रस्ट पदाधिकारियों ने पुलिस बल की मौजूदगी में 14 बीघा में दर्ज भूमि में से 11 बीघा पर कब्जा लेकर चारदीवारी की नींव के लिए खुदाई कराई, जबकि शेष तीन बीघा भूमि पर मदरसा, जारत और कई मकान बने होने की बात सामने आई।

ट्रस्ट अध्यक्ष राजेंद्र बाबू गुप्ता ने बताया कि ट्रस्ट के नाम कुल 14 बीघा भूमि राजस्व अभिलेखों में दर्ज है, जिसमें से करीब तीन बीघा पर लंबे समय से अवैध कब्जा किया गया है और कई बार अनुरोध के बावजूद कब्जा नहीं छोड़ा गया, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई कराई गई।
शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे दो बुलडोजर की मदद से 11 बीघा भूमि पर नींव की खुदाई शुरू कराई गई, जो करीब पांच घंटे तक चली और तीन और नींव डालने की तैयारी पूरी कर ली गई।
प्रभारी निरीक्षक बहजोई संत कुमार ने बताया कि किसी भी प्रकार का मौके पर कोई विरोध सामने नहीं आया, जिन्होंने कब्जा कर रखा है उनसे दस्तावेज मांगे गए हैं, हालांकि उनके द्वारा कुछ भी नहीं दिखाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed