Spread the love

संसारपुर खीरी। थाना मैलानी क्षेत्र के कस्बा संसारपुर में नेशनल हाईवे 730 स्थित नहर पुलिया धनुजू पेट्रोल पंप के निकट गुरुवार दोपहर लगभग 1:00 बजे एक सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशांत पुत्र देवेंद्र निवासी कस्बा संसारपुर थाना मैलानी जनपद लखीमपुर खीरी( उम्र लगभग 20 वर्ष) को गोला की ओर से आ रही एक कैश वैन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही संसारपुर चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की सहायता से घायल युवक को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला भिजवाया।

चिकित्सकों द्वारा घायल का उपचार किया जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed