Spread the love

पीयूष दीक्षित ब्यूरो चीफ दैनिक श्रमिक उजाला समाचार पत्र लखीमपुर खीरी

गोला गोकरननाथ खीरी।
उपजिलाधिकारी प्रतीक्षा त्रिपाठी के नेतृत्व में गोला तहसील ने आईजीआरएस रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि पर तहसीलदार भीमचन्द एवं नायब तहसीलदार भानू प्रताप ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उपजिलाधिकारी को बधाई दी।

उपजिलाधिकारी प्रतीक्षा त्रिपाठी ने बताया कि यह सफलता पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया गया, जिससे आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो सका। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करना उनकी प्राथमिकता है।

गौरतलब है कि इससे पूर्व भी उनके नेतृत्व में विशेष SIR अभियान का कार्य निर्धारित समय से पहले पूर्ण कराया गया था, जिसके लिए जिलाधिकारी लखीमपुर दुर्गा शक्ति नागपाल ने उन्हें व उनकी टीम को मुख्यालय पर सम्मानित किया था।

प्रतीक्षा त्रिपाठी के कार्यभार संभालने के बाद से तहसील की कार्यप्रणाली में सकारात्मक परिवर्तन देखा गया है। वे समय से पहले कार्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा करती हैं तथा अधीनस्थों को फरियादियों की शिकायतों के त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश देती हैं। इससे क्षेत्रीय जनता में प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed