संभल/कासगंज।
स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश पंजी0 10464 के तत्वावधान में प्रदेश कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण विशेष बैठक 8 फरवरी 2026 को प्रातः 11 बजे कासगंज के अंबेडकर विहार कॉलोनी स्थित राकेश बाबू के नए आवास पर आयोजित की गयी।बैठक में प्रदेश भर से संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य शामिल हुए।
यह जानकारी देते हुए *जिला अध्यक्ष संभल/ प्रदेश प्रवक्ता अजय कुमार राजवर* ने बताया कि इस विशेष बैठक में प्रदेश व्यापी आंदोलन, संविदा कर्मचारियों को स्थायी करने, आउटसोर्स कर्मचारियों को न्यूनतम 20 हजार रुपये वेतन सहित अन्य ज्वलंत मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
*अजय कुमार राजवर को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त* किया गया उन्होंने बताया कि चंदौसी से शिवकुमार राही,कैलाश चंद चटवाल,राजू अनजान,अजय कुमार राजवर, विशाल वाल्मीकि, अनिल राधे गुड्डू ने बैठक में प्रतिभाग किया।
बैठक की अध्यक्षता माननीय मानिक लाल नागर (प्रांतीय अध्यक्ष),संचालन अजय कुमार राजवर ने किया, जबकि राकेश बाबू वाल्मीकि कार्यक्रम संयोजक की भूमिका में रहे।
माननीय प्रदेश अध्यक्ष मानिक लाल नगर में प्रदेश को चार हिस्सों में बांट दिया और प्रत्येक प्रान्त की जिम्मेदारी निश्चित करते हुए पदाधिकारी की भी घोषणा की पश्चिमांचल की जिम्मेदारी देते हुए राकेश बाबू कासगंज को पश्चिमांचल अध्यक्ष सुनील लश्करी को पश्चिमांचल महामंत्री राजू विद्यार्थी एटा कैलाश चंदोला मेरठ को उपाध्यक्ष अशोक मोती को संयुक्त मंत्री बनाया गया पूर्वांचल अवध प्रांत की जिम्मेदारी देते हुए राजेंद्र सहदेव बिलारी को अध्यक्ष अशोक वाल्मीकि गुरसहायगंज कन्नौज को महामंत्री रमेश चंद्र वाल्मीकि शाहजहांपुर को उपाध्यक्ष किशोरी लाल बलरामपुर को संयुक्त मंत्री बनाया गया बुंदेलखंड से धीरज चिंदरिया अध्यक्ष केशव वाल्मीकि उपाध्यक्ष भगवान दास विद्यार्थी जालौन को संयुक्त मंत्री बनाया गया।पश्चिमांचल सलाहकार बोर्ड में कैलाश चंद चढ़वाल जी को अध्यक्ष रमेश पारस हर एत्मादपुर, गौतम दास कासगंज रोहित वाल्मीकि एटा को रखा गया साथ ही विशेष पर्यवेक्षक समिति में मानिक लाल नागर अलीगढ, शिव कुमार राही सम्भल, राजकुमार समदर्शी बरेली, अजय कुमार राजवर सम्भल,प्रेम बाबू मुरादाबाद को रखा गया।
बैठक में शामिल होने वाले प्रमुख नेता
बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रही, जिनमें प्रमुख रूप से मुकेश वाल्मीकि,रामलखन,नीरज बाल कपूर,मनोज,तेगा,अनिल वाल्मीकि, मोनू वाल्मीकि बदायूं,आशीष बरेली,रमेश चंद वाल्मीकि (शाहजहांपुर), डोरी लाल चंदेल (खैर), ब्रजु चंचल (अलीगढ़), हरिओम वाल्मीकि (फर्रुखाबाद), सुनील दादा (मथुरा), रविदास वाल्मीकि (सिकंदराराऊ), रिंकू ढींगरा (मेरठ) सहित अन्य नेता शामिल हैं।
संघ पदाधिकारियों के अनुसार यह बैठक आने वाले समय में कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर बड़े आंदोलन की दिशा तय करेगी।
