Spread the love

पीयूष दीक्षित ब्यूरो चीफ दैनिक श्रमिक उजाला लखीमपुर खीरी

संसारपुर खीरी। थाना मैलानी क्षेत्र के कस्बा संसारपुर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं रात्रि के समय सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चौकी प्रभारी संसारपुर जितेंद्र यादव ने सक्रिय पहल करते हुए चौकी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर रिफ्लेक्टर लगवाए।
जानकारी के अनुसार कस्बे से निकली नेशनल हाईवे 730 के डिवाइडर और दुर्घटना संभावित स्थलों को चिन्हित कर वहां रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं, ताकि रात्रि के समय वाहन चालकों को मार्ग स्पष्ट दिखाई दे सके। अक्सर कम रोशनी और संकेतों के अभाव में दुर्घटनाएं हो जाती हैं, जिन्हें रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रात्रि में भारी वाहन एवं दोपहिया चालकों को मार्ग पहचानने में कठिनाई होती थी। रिफ्लेक्टर लगाए जाने से अंदाजा आसानी से लगाया जा सकेगा, जिससे हादसों की आशंका कम होगी।

चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि सड़क सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा के लिए पुलिस निरंतर क्षेत्र का निरीक्षण कर रही है और जहां आवश्यकता होगी, वहां आगे भी ऐसे सुरक्षात्मक उपाय किए जाएंगे।

कस्बे के नागरिकों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे जनहित में उठाया गया सकारात्मक कदम बताया है। उनका मानना है कि यदि इसी प्रकार जागरूकता और सतर्कता बनी रही तो क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed