Spread the love

पीयूष दीक्षित ब्यूरो चीफ दैनिक श्रमिक उजाला

लखीमपुर खीरी। आगामी होली एवं रमजान पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सीओ गोला रमेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में क्षेत्र के संवेदनशील गांवों व बाजारों में सघन फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया गया।



🚔 भारी पुलिस बल रहा तैनात

फ्लैग मार्च में प्रभारी निरीक्षक एवं भारी पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस टीम ने पैदल गश्त कर आमजन में सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

📢 अराजक तत्वों को कड़ी चेतावनी

सीओ गोला रमेश कुमार तिवारी ने स्पष्ट कहा कि होली और रमजान के दौरान माहौल बिगाड़ने या अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।

🤝 आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि दोनों पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रह सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed