Spread the loveप्रसूता की मौत से मातम में बदली दोहरी खुशियां: गलत ब्लड चढ़ाने व चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप, निजी अस्पताल पर उठे गंभीर सवाल हमीरपुर मौदहा। नेशनल हाईवे-34 स्थित सन लाइफ हॉस्पिटल में प्रसूता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गलत ब्लड चढ़ाने और गंभीर चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच एवं न्याय की मांग की है। घटना के बाद अस्पताल का डॉक्टर व अधिकांश स्टाफ मौके से गायब दिखाई दिया, जिससे परिजनों की शंकाएं और गहरा गई हैं महोबा जनपद के खन्ना निवासी संगीता (23) पत्नी कामता प्रसाद की शादी पिछले वर्ष 12 मई को हुई थी। 24 जून को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने उसे मौदहा स्थित सन लाइफ हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। परिवार में खुशियों का माहौल था। एक ओर संगीता के घर नए मेहमान के आगमन की प्रतीक्षा थी, वहीं दूसरी ओर उसकी बहन की शादी 25 जून को होनी थी। लेकिन प्रसूता की मौत की खबर ने पूरे परिवार की दोहरी खुशियों को मातम में बदल दिया। रईस उदीन हमीरपुर Post Views: 112 Post navigation फैजगंज बेहटा पुलिस ने लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी स्लीपर कोच बस, 2 की मौत