अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2023 एवं अमृत कुंभ 2023 के अंतर्गत “वैश्विक परिदृश्य में हिंदी भाषा की उपयोगिता” शीर्षक पर एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का परिचय देते हुए डॉ आर ए एस यादव, विभाग अध्यक्ष- हिंदी, ने हिंदी की उपयोगिता एवं सार्थकता पर अपने विचार व्यक्त किये। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रोफेसर डॉ दानवीर सिंह यादव प्राचार्य एसएम कॉलेज चंदौसी ने कहा की हिंदी को राजभाषा और राष्ट्रभाषा बनाने के साथ-साथ व्यवहार की भाषा बनाने की भी महत्वपूर्ण आवश्यकता है। डॉ हेमंत कुमार, उप प्राचार्य एसएम कॉलेज चंदौसी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी कि वैश्विक स्तर पर पहचान भारत की पहचान है। भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल द्वारा भूमि वार्ष्णेय को प्रथम निर्दोष कुमार सिंह को द्वितीय तथा अयान एवं साक्षी शर्मा को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर विजेता घोषित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर विशेष कुमार पांडेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ जितेंद्र कुमार, संयोजक, सरकारी कार्यक्रम समिति ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ पी वी तिवारी, डॉ सुनील कुमार गुप्ता, डॉ स्तुति वशिष्ठ, डॉ गीता शर्मा, डॉ कादंबरी मिश्रा, डॉ पंकज कुमार यादव आदि का विशेष रूप से सहयोग रहा।