Spread the love

बिपिन सिंह महामंत्री, कमलेंद्र सिंह उपाध्यक्ष,कपिल सिंह जिला मंत्री मनोनीत

*क्षत्रिय महासभा हरदोई की युवा मोर्चा टीम का हुआ विस्तार*

 

हरदोई -क्षत्रिय महासभा युवा मोर्चा हरदोई का विस्तार किया गया।जिसमें बिपिन सिंह को जिला महामंत्री, कमलेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष व कपिल सिंह को जिला महामंत्री मनोनीत किया गया।इसके साथ ही अन्य लोगों को विभिन्न पदों पर मनोनीत गया।
सोमवार को धर्मशाला मार्ग स्थित क्षत्रिय भवन में प्रथम मासिक बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह महामंत्री राजेश सिंह व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह की मौजूदगी में युवा मोर्चा टीम का विस्तार किया गया।युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह ने बताया की बिपिन सिंह की कर्मठता व कपिल सिंह व सुनील सिंह तोमर को महासभा के कार्यों में विशिष्ठ सहयोग के लिए महामंत्री व जिला,मंत्री पद पर मनोनीत किया गया है।वहीं कमलेंद्र सिंह को मीडिया प्रभारी के साथ ही उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है।बृजेश सिंह तोमर को हरपालपुर का ब्लाक उपाध्यक्ष हिमांशू चौहान को हरपालपुर के मलैथा से न्याय पंचायत अध्यक्ष ।आकाश सिंह को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिलाध्यक्ष ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन व समाज के साथ ही देश के उत्थान में सहयोग की अपेक्षा की है।इस मौके पर प्रमुख रूप से महासभा के उपाध्यक्ष शिवशरण सिंह महामंत्री दीपू सिंह रानू सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed