Spread the love

 

पन्ना जिले के पन्ना जनपद के अंतर्गत आने वाला एक ऐसा तीर्थ, ऐतिहासिक, पर्यटक क्षेत्र वृहस्पति कुंड वॉटर फाल के विकास के लिए पहुँचे अधिकारियों मे पूर्व पन्ना कलेक्टर संजय मिश्रा, उत्तर वन मंडल के अधिकारी गौरव शर्मा, पन्ना एसडीएम सत्यनारायण दर्रो, पर्यटन विभाग के सब इंजी. विवेक चौबे के साथ अन्य ग्रामीणों ने ऊपर से लेकर झरना तक की यात्रा कि, जिसके दौरान लगातर पन्ना कलेक्टर रहे संजय मिश्रा ने पर्यटन विभाग के इंजी. विवेक चौबे से विस्तृत चर्चा कर रूप रेखा बनाने की बात कही! तब कुछ दिनों बाद विवेक चौबे ने प्रारूप तैयार कर पन्ना कलेक्टर को सौपा गया! जिसपर पन्ना कलेक्टर संजय मिश्रा ने एवम मध्य प्रदेश के पूर्व खनिज मंत्री एवम वर्तमान पन्ना विद्यायक ब्रजेंद्र प्रताप सिंह ने पर्यटन विभाग के मुख्य सचिव शिवशेखर शुक्ला से चर्चा कर प्रस्ताव को भेजा ! कुछ दिनों बाद राशि स्वीकृत हुई! जिसका शुभआरंभ करने पूर्व खनिज मंत्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह के साथ पर्यटन विभाग के अधिकारी चौरासीया पहुँचे जहाँ पर उन्होंने लगभग 3 करोड़ 70 लाख की लागत से ब्रहस्पति कुंड के सौंदर्यकरण के कार्य का भूमि पूजन करवाया गया! कुछ समय उपरात जबलपुर के आर्किटेक्ट सतीश कलांतरे के द्वारा विभिन्न कार्यो की डिजाइन का खाका तैयार किया गया! आज लगभग 70% प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है! जानकारी देते हुए सबइंजी. विवेक चौबे ने बताया कि ब्रजमे लगने वाले काच की मोटाई लगभग 40 mm होगी! ब्रज की कुल लंबाई 28 मीटर है जिसको हवा मे लगभग 11 मीटर रहना है! ब्रज मे एक साथ 10 लोगो को झरना का दीदार करने को मिलेगा! जिसका कार्य कुछ दिनों बाद प्रारंभ कर दिया जायेगा! जमीन मे नीचे पत्थर होने के कारण अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है! पन्ना जिले के कलेक्टर सुरेश कुमार पर्यटन के बढ़ावा को लेकर कोई कोरी कसर नही छोड़ रहे है! एतिहासिक स्थलों पर रविवार के दिन या छुट्टी के दिन पहुँच कर लगातर जायजा ले रहे है!

इनका कहना
पर्यटन विभाग सब इंजी. विवेक चौबे ने बनने वाले ग्लास ब्रिज की तस्वीर साझा करते हुए बताया कि जल्द ही कार्य पूर्ण किया जायेगा! आने वाले समय मे बहुत अधिक संख्या मे पर्यटक देखने आयेगे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed