Spread the love

अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा,दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल

अलीगढ़। थाना अकराबाद इलाके के पनेठी हाईवे पर मंगलवार की दोपहर सवारियों से भरा एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके चलते हादसे में ई-रिक्शा में सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। जबकि अन्य लोगों के मामूली रूप से चोट आई वहीं पूरे मामले में जानकारी देते हुए डॉक्टर चैतन्या ने बताया कि दो घायलों को पुलिस के द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया और बताया गया कि ई-रिक्शा पलट जाने के कारण यह हादसा हुआ है। रिश्तेदार आसिफ पुत्र मुन्ना निवासी लड़िया थाना कोतवाली नगर ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ अपनी नानी के यहां गंगीरी गया था। वापस लौटते समय परिवार के कई लोग ई-रिक्शा में सवार थे तो वहीं आरोप लगाते हुए बताया कि ई रिक्शा चालक शराब के नशे में था और वह गलत तरीके से ई रिक्शा चला रहा था इसी कारण ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें नंद भावज गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि ई रिक्शा में सवार अन्य लोग मामूली रूप से चोटिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed