रिपोर्टर मोहित वशिष्ठ
सैफनी चेयरमैन फैजान खांन ने नगर पंचायत में सेवानृवित फौजियों को किया सम्मानित
सैफनी : नगर पंचायत कार्यालय में काकोरी काण्ड की शताब्दी पर नगर पंचायत दफ्तर पर सेवानिवृत्त फौजियों को सम्मानित किया गया। फौजी दिन रात जागकर देश की रक्षा करते है। एक शाम देश की सेवा कर रहे फौजियों के नाम काकोरी कांड के उपलक्ष में हमारे देश की दिन रात रक्षा कर रहे सर्दी गर्मी या बरसात में अपने घर परिवार को छोड़कर उन मां के सपूतो पर हर भारतीय गर्व करता है क्योंकि वह देश की सीमा पर भूखे प्यासे रहकर देश की रक्षा करते हैं और देश पर अपनी जान को कुर्बान कर देते हैं उन फौजियों की कुर्वानी की कीमत नहीं चुकाई जा सकती है चेयरमैन ने पूर्व फौजी सुशील कुमार जोशी को भी सम्मानित किया इस मौके पर नगर पंचायत कर्मी विजय सागर,निर्भय कुमार,नरपत सिंह,अरशद अली,कमल सिंह,नगरीय लोगो में रियाज़ अली, रियाज़ वारसी,शाकिर अली, फईम अली,रफीक अहमद,अरशद अली, आदि लोग मौजूद रहे।