ब्रेकिंग चंदौसी संभल
, थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव गुमथल स्थित गंगा प्रसाद मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल में मिशन शक्ति कार्यक्रम का किया आयोजन।
चंदौसी।आज दिनांक 28 /09/24 को उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत
गांव गुमथल स्थित गंगा प्रसाद मैमोरियल जूनियर हाईस्कूल गुमथल में एक दिवसीय सेमिनार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ सक्षम सेवा संस्था की सचिव नूतन चौधरी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके एवं माल्यार्पण कर किया। स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती विनीता सक्सैना ने नूतन चौधरी का पुष्प भेंट कर स्वागत किया। सेमिनार में बोलते हुए सक्षम सेवा संस्था की सचिव नूतन चौधरी में मिशन शक्ति के तहत उत्तर प्रदेश सरकार की चल रही उपयोजनाओं के बारे में जैसे वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, चाइल्ड लाइन, नारी अदालत, स्पॉन्सरशिप की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति भारत सरकार का एक ऐसा कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षा एवं सशक्तिकरण करना है। उन्होंने 1857 के महान विद्रोह में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिला होना अपने आप में एक शक्ति का प्रतीक है इसलिए महिलाएं अपनी शक्ति को पहचानें और सशक्त बने, आज हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं किसी भी क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों से पीछे नहीं हैं। अंत में उन्होंने बालिकाओं व महिलाओं को आत्मरक्षा के गुण सिखाये। इस दौरान नूतन चौधरी, विनीता सक्सैना, रचना सक्सैना , लवली , गार्गी , शिवानी, अनीता आदि उपस्थित रहीं।