महाराष्ट्र भाजपा कि एकनाथ शिंदे सरकार का बहुत बड़ा फैसला, गाय को घोषित किया गया राज्यमाता
पूज्य श्री शनि पीठाधीश्वर अनंत विभूषित श्री महंत बालयोगेश्वरानंद स्वामी शनिदेव जी महाराज की तरफ से महाराष्ट्र प्रदेश के मुख्यमंत्री महोदय को अनंत शुभकामनाएं देते हुए स्वामी जी ने लिखा
धन्य हैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री जी जिन्होंने वो कर दिखाया जो आज तक किसी ने नहीं किया । आगे भी सभी मुख्यमंत्रियों एवं प्रधान मंत्री जी से यही आशा करते हैं गौ माता को उनका अधिकार प्राप्त कराएं, गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कर उनकी रक्षा के लिए कड़े से कड़ा कानून बनाएं।
महाराष्ट्र सरकार ने एक आदेश भी जारी किया है। जारी आदेश में कहा कि शासन ने यह निर्णय लिया है कि गाय का भारतीय संस्कृति, वैदिक काल से महत्व है। आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति, पंचगव्य उपचार पद्धति, इस तरह गोमूत्र जैविक खेती पद्धति के महत्व को देखते हुए गाय को अब से राज्यमाता घोषित किया जा रहा है
।। जय श्री शनि देव ।। जय गौ माता॥