विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान का आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण
✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️
पसगवां खीरी।आज दिनांक 4अक्टूबर शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पसगवां में संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान का आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया जिसमे डा.अश्वनी वर्मा अधीक्षक/बी. सी. पी. एम./बी. एम. सी. के द्वारा संक्रामक रोगों से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा दस्तक अभियान में आशाओं को प्रत्येक घर पर दस्तक देने हेतु अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया। संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1अक्टूबर से 31अक्टूबर व दस्तक अभियान 11अक्टूबर से 31अक्टूबर 2024 तक होगा।
इसमें आशाओं को मलेरिया,डेंगू, चिकनगुनिया,बुखार से पीड़ित व्यक्ति,फाइलेरिया से ग्रसित व्यक्ति के बारे में जानकारी दी गई।