Spread the love

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें

*10- अक्टूबर – गुरुवार*

*!! नहीं रहे भारत के रतन!!*

👇🏻
*=============================*

*दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का निधन,86 साल की उम्र में निधन, मुंबई के अस्पताल में भर्ती थे,2 दिन पहले कहा था, ठीक हूं, चिंता की बात नहीं*

*1* रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन, मुंबई के अस्पताल से पार्थिव शरीर घर ले जाया गया; राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार होगा

*2* दिग्गज उद्योगपति और देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान- पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा नहीं रहे। रतन टाटा के निधन पर देशभर में शोक की लहर है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उद्योगपति आनंद महिंद्रा, मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी समेत देश की तमाम हस्तियों ने शोक जताया है।

*3* दयालु आत्मा, महान नायक… रतन टाटा को PM मोदी और राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

*4* जब भारत-चीन युद्ध के चलते अधूरी रह गई रतन टाटा की प्रेम कहानी, कभी नहीं की शादी

*5* रतन टाटा ने 2011 में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि मैं चार बार शादी करने के करीब पहुंचा, लेकिन हर बार डर के कारण या किसी न किसी कारण से मैं पीछे हट गया। एक रिपोर्ट के मुताबिक, लॉस एंजिल्स में काम करते समय उन्हें एक लड़की से प्यार हो गया था और उन्हें भारत लौटना पड़ा क्योंकि उनके परिवार का कोई सदस्य बीमार था। लड़की के माता-पिता ने उसे भारत जाने की अनुमति नहीं दी। कहा जाता है शायद वह इसी कारण आज तक अविवाहित हैं

*6* पद्म विभूषण रतन टाटा नहीं रहे, बारिश में भीगते परिवार को देखकर सबसे सस्ती कार बनाई, फोर्ड से लिया था अपमान का बदला

*7* जब 69 साल के रतन टाटा ने उड़ाया था फाइटर जेट,बने थे पहले भारतीय, दुनिया ने माना था लोहा,21 साल की उम्र में टाटा ग्रुप के चेयरमैन बनने से लेकर कंपनी को नई बुलंदियों पर पहुंचाने में रतन टाटा की कड़ी मेहनत रही, मिडिल क्लास के कार का सपना पूरा करने में भी बड़ी भूमिका रही, इतना ही नहीं भारत की ग्रोथ में भी रतन टाटा की महत्वपूर्ण भूमिका है

*8* आज वियनतियाने के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी; लाओस के पीएम और अन्य नेताओं के साथ होंगी द्विपक्षीय बैठकें

*9* केंद्र का फैसला- दिसंबर 2028 तक गरीबों को मुफ्त अनाज, राजस्थान-पंजाब में 2280 KM सड़कें बनेंगी; गुजरात के लोथल में दुनिया का सबसे बड़ा NMHC

*10* कांग्रेस बोली- हरियाणा चुनाव में EVM हैक हुई, 90% चार्ज से BJP जीती, कम वाली में कांग्रेस को लीड; 20 सीटों पर गड़बड़ी की गई

*11* हरियाणा में एमपी-राजस्थान की तरह 2 डिप्टी CM होंगे, मंत्रिमंडल में 10 नए चेहरों को मिल सकती है जगह, सैनी ही होंगे मुख्यमंत्री

*12* समुद्र में बढ़ेगी भारत की ताकत, नौसेना को मिलेगी दो परमाणु पनडुब्बियां, दर्जनों ड्रोन का भी सौदा

*13* CJI चंद्रचूड़ बोले- देश की पूरी निष्ठा से सेवा की, इतिहास मेरे कार्यकाल का कैसे आकलन करेगा, इस बात की चिंता; 10 नवंबर को रिटायर होंगे

*14* दिल्ली CM हाउस से आतिशी का सामान निकाला गया, PWD ने कहा- केजरीवाल से घर की चाबियां लीं, हमें बिना बताए रहने आ गईं

*5* कश्मीर में जवान का गोलियों से छलनी शव मिला, आतंकियों ने एक दिन पहले अनंतनाग से अगवा किया था; रातभर सर्चिंग के बाद बॉडी मिली

*16* INDW vs SLW: हरमन-मंधाना ने निकाला श्रीलंका का कचूमर, 2 गेंदबाज ने की खटिया खड़ी; भारत को मिली दमदार जीत

*17* भारत ने 36वीं बार 200+ स्कोर बनाया, बांग्लादेश पर सबसे बड़ी जीत मिली, भारत ने बंगलादेश को 86 रनों से मात दी

*18* पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप नरेंद्र मोदी के मुरीद हुए, कहा- उनके पीएम बनने से पहले अस्थिर था भारत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed