निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न
सिमरिया पन्ना स्थानीय विद्यालय शासकीय कन्या हाई स्कूल सिमरिया में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना राजे पुष्पराज सिंह की गरिमा मय उपस्थिति में -छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरण किया गया इस अवसर पर श्रीमती मीना राजे ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग मन लगाकर पढ़ाई करें तथा निरंतर उन्नति करती रहें हमारी सरकार हमेशा आप लोगों के साथ है तथा पढ़ाई के लिए निशुल्क पुस्तक वितरण ,छात्रवृत्ति सहित सभी प्रकार की सुविधाएं छात्र-छात्राओं को उपलब्ध करा रही है ताकि सभी छात्र छात्राएं आगे पढ़ाई कर सकें एवं अपना भविष्य उज्ज्वल बना सके उन्होंने कहा कि वे सदैव क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं जहां भी उनकी आवश्यकता होगी वे सदैव विद्यालय परिवार के साथ खड़ी रहेगी इसी क्रम में सिमरिया पूर्व सरपंच पुष्पराज सिंह ने भी छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रही हैं सभी लोग मिलकर अच्छी मेहनत के साथ पढ़ाई करें और अपने क्षेत्र और माता-पिता का नाम रोशन करें उन्होंने कहा वर्तमान सरकार भी छात्रों की पढ़ाई के लिए अनेक अवसर उपलब्ध करा रही है विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सिमरिया पूर्व सरपंच पुष्पराज सिंह, हेतराम (कुर्मी) पटेल संकुल प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमरिया ,विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अजय सिंह बुंदेला,
प्रदीप कुमार गुप्ता जन शिक्षक, विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक कैलाश कुमार गुप्ता ,जितेंद्र राजोरिया, भरत शुक्ल ,प्रेम नारायण पटेल, श्रीमती कल्पना पाठक, साइकिल वितरण प्रभारी सुरेंद्र पटेल , श्रीमती पिंकी राय, दिनेश पटेल, शमशाद अली सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही।
