प्रेस प्रकाशनार्थ। दिनांक 23 मार्च 2025 दिन रविवार समय दोपहर 12:30 से 3:30 तक ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा संपूर्ण भारत उत्तर प्रदेश अर्चक / पुरोहित प्रकोष्ठ के अंतर्गत उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी बरेली कार्यकारिणी बरेली मंडल कार्यकारिणी महानगर कार्यकारिणी के सभी सदस्यों की एक सभा गोष्टी आयोजित हुई आयोजन स्थल मंदिर ठाकुर नवल बिहारी जी महाराज बिहारीपुर खत्रियन मठिया बरेली में आमंत्रित उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित सोहनलाल शर्मा जी भी पधारे जिन्होंने कार्यकारिणी के बिस्तार पर विचार सभा सदस्यों के मध्य प्रगट किये मथुरा जिला दाऊ जी महाराज मंदिर से पधारे हुए अर्चक प्रकोष्ठ संरक्षक पंडित शांति वल्लभ पांडे जी ने अपने आशीर्वाद वचनों से सभी सदस्यों का मार्गदर्शन किया अर्चक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पंडित संजीव कुमार शर्मा श्याम जी महाराज ने अर्चक प्रकोष्ठ के मुख्य सात उद्देश्यों का सभा में सम्बोधन किया जिसमें मंदिरों में ब्राह्मण पुजारी की सुरक्षा ब्राह्मण ही पुजारी का होना उनकी आय पर ध्यान देनादि पर विचार किया गया इस प्रकार समाज में ब्राह्मणों के प्रति आदर और सद्भाव बना रहे यह जब ही संभव है जब समस्त व्रत त्यौहार की एक ही तिथि को ब्राह्मण गण मान्यता प्रदान करेंगे ताकि समाज में कोई भी मतभेद ना फैले इस पर भी विचार हुआ सब ने अपने-अपने विचार रखे निर्धन कन्याओं के विवाह में सहयोग आदि पर विचार विमर्श हुआ ताकि उसके परिवार को यह आभास ना हो कि हम धन के अभाव में कुछ कार्य कर रहे हैं ब्राह्मण बालको को पुरोहिताई की दीक्षा व ब्राह्मणत्व कार्य के प्रति जागरूक करने पर भी विचार हुआ साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी व जिला कार्यकारिणी की प्रतिमास गोष्ठी का आयोजन कर ब्राह्मणों को जागरूक करने का भी विचार हुआ सभा का आयोजन अर्चक प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री आचार्य नंदकिशोर मिश्रा द्वारा किया गया जिला कार्यकारिणी के जिला अध्यक्ष पंडित विमल कुमार शर्मा अर्चक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पंडित प्रभात शर्मा द्वारा सभी कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत माल्यार्पण द्वारा किया गया।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित सर्वेश पाठक जी संरक्षक गण में पंडित हरि शर्मा जी एवं पंडित प्रवीन कुमार शर्मा प्रदेश कोषाध्यक्ष मेधाव्रतशास्त्री जी पंडित सुभाष चंद्र मिश्रा जी का कार्यकारिणी में स्वागत सम्मान किया गया प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित अरविंद कांत शर्मा (रामायणी) जी प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री पंडित संजय सारस्वत जी प्रदेश सचिव पंडित बृजेश शर्मा जी प्रदेश संगठन मंत्री पंडित संजीव त्रिपाठी जी प्रदेश बरेली मंडल सचिव पंडित शिवम मिश्रा जी जिला उपाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी जी महामंत्री प्रियांशु मिश्रा जी जिला सचिव अर्चक प्रकोष्ठ कौस्तुभ मिश्रा महानगर अध्यक्ष अर्चक प्रकोष्ठ पंडित लोकेश शर्मा कोषाध्यक्ष अर्चक प्रकोष्ठ महानगर गिरिराज गौड आगरा मंडल उपाध्यक्ष पंडित रमन लाल शर्मा जी सभी विप्रगणों ने ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा के वरिष्ठ संगठन महामंत्री पंडित जगदीश प्रसाद दीक्षित जी का बड़े ही हर्ष उल्लास से जन्मोत्सव बधाई देते हुए सभा को संपन्न किया
नन्द किशोर मिश्रा
प्रदेश महामंत्री
अर्चक प्रकोष्ठ
