Spread the love

पैरार शाहपुर में समर कैम्प का आयोजन

करहल मैनपुरी । बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में बुधवार से समर कैंप का आगाज हुआ है जिसमें बच्चे मौज मस्ती के साथ खेलकूद योगासन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठा रहे हैं*

*वरनाहल ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय पैरार शाहपुर मे प्रधानाध्यापक देवेश अवस्थी की मौजूदगी में खंड शिक्षा अधिकारी बरनाहल जमील अहमद ब ग्राम प्रधान मुकेश कुमार एवं शिक्षा समिति के अध्यक्ष अवधेश दुबे ने संयुक्त रूप से फीता काटकर समर कैंप का दूसरे दिन का शुभारंभ किया*

*मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी बरनाहल जमील अहमद ने बताया समर कैंप 3 सप्ताह तक चलेगा समर कैंप का मकसद बच्चों को खेलकूद योगासन सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से उनकी क्षमता का विकास किया जाना है बच्चों को नया सीखने का मौका मिलता है रचनात्मक व सृजनात्मक का विकास के साथ ही साथ सामुदायिक सहभागिता व आत्मविश्वास का विकास करना इसका मुख्य उद्देश्य है नजदीक के बच्चों को समर कैंप में जरूर भेजना चाहिए प्रधानाध्यापक देवेश अवस्थी ने बच्चों एवं अभिभावकों को समर कैंप की गतिविधियों के बारे में बताया समर कैंप के लाभ की भी जानकारी दी*

*रक्षपाल सिंह ने बच्चों को योगासन व खेलकूद भी कराया गया सूर्य नमस्कार वृक्षासन अनुलोम विलोम पद्मासन भ्रामरी हलासन आदि भी कराया इस मौके पर ग्राम प्रधान मुकेश कुमार, शिक्षा समिति के अध्यक्ष अवधेश दुबे, शिक्षक अमित प्रताप सिंह, धर्मवीर सिंह चौहान, रक्षपाल सिंह, यशदीप कुमार सहित विद्यालय के बच्चे उपस्थित हुए*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed