दस दिन बाद भी नही लगा विवाहिता का सुराग/ गुमशुदगी दर्ज कर खोजने में जुटीं पुलिस
(पत्रकार रामकिशोर वर्मा मैनपुरी की कलम से)
मैनपुरी
थाना क्षेत्र करहल के ग्राम चन्दपुरा निवासी आटो चालक की पत्नी अभी तक लापता है 10 दिन बीत जाने के बाद भी उसकी विवाहिता प्रियंका राठौर का खोजबीन के बाद कहीं भी सुराग नहीं लगा है परेशान ऑटो चालक अमन ने करहल थाना कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है
करहल थाना क्षेत्र के ग्राम चंद्रपुरा निवासी अमन राठौर ने बताया कि बह ऑटो चालक है नित्य की भांति 14 जून 2025 को सुबह वह ऑटो चलाने को लेकर घर से बाहर गया था तभी उसकी मां ने उसे फोन पर सूचना दी कि उसकी पत्नी प्रियंका राठौर अपने दो बच्चों आर्यन (छह साल) एव अभि (तीन साल) के साथ घर से लापता हो गयी है ,मायके एवं अन्य रिश्तेदारियों में खोजबीन के पश्चात उसका कहीं सुराग नहीं लगा है परेशान होकर पति अमन राठौर ने करहल थाना कोतवाली की शरण ली है जहां उसने पत्नी प्रियंका राठौर की गुमशुदगी दर्ज कराई है 10 दिन बीत जाने के बाद भी उसकी पत्नी प्रियंका का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है विवाहिता की खोजबीन के लिए आसपास के क्षेत्र में तिराहे चौराहे पर गुमशुदगी के इस्तहार चस्पा कराये है बहरहाल विवाहिता का सुराग नहीं लगने से परिवारीजन खासे परेशान है
चर्चा है कि विवाहिता प्रियंका अपने पति के घर से बाहर चले जाने के बाद अक्सर मोबाइल पर किसी से घन्टो बात करती रहती थी विवाहिता द्वारा अपना मोबाइल साथ ले जाने एवं मोबाइल स्विच ऑफ आने से नयी चर्चाओं को बल मिला है बहराहल गुमशुदगी दर्ज करने के बाद करहल थाना पुलिस विवाहिता प्रियंका व उसके दोनों बच्चों का सुराग लगाने में जुटी है थाना प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी का कहना है कि लापता विवाहिता प्रियंका के सुराग के लिए प्रयास जारी हैं