*5 लाख की डील का ऑडियो वायरल: पुलिस, विधायक और जिला अध्यक्ष पर आरोप
बरेली। फरीदपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसने पुलिस विभाग से लेकर सियासी गलियारों तक में सनसनी फैला दी है। 11 मिनट 23 सेकंड के इस कथित ऑडियो में भाजपा नेता एक घरेलू विवाद के निपटारे के एवज में पांच लाख रुपये की डील की बात करते सुने जा रहे हैं।
ऑडियो में प्रदीप यादव की अभिषेक यादव से बातचीत हो रही है। बातचीत में वह खुलकर कहते हैं कि पत्नी से चल रहे विवाद के मामले को रफा-दफा कराने के लिए पांच लाख रुपये लगेंगे। ऑडियो में दावा किया गया है कि यह रकम फरीदपुर के पुलिस इंस्पेक्टर, सीओ, एक पुलिस अफसर, स्थानीय भाजपा विधायक और आंवला से भाजपा के जिला अध्यक्ष के बीच बंटेगी।
भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार बोले- जैसे ही मुकदमा लिखा जाएगा वैसे ही सबको पैसे देने पड़ेगें।
अभिषेक यादव बोले- देना किस-किस को हैं।
भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार बोले-अध्यक्ष जी को, विधायक जी को, पुलिस अफसर को और सीओ व इंस्पेक्टर को पैसे देने हैं, क्योंकि मुझे एक दिन को गैनप नहीं चाहिए कि आज पकड़ रहे हैं या कल पकड़ रहे हैं।
अभिषेक यादव बोले- विधायक जी को भी देना हैं।
भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार बोले- हां।
अभिषेक यादव बोले- जिला अध्यक्ष जी हो गए और।
भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार बोले- विधायक जी, पुलिस अफसर, सीओ और इंस्पेक्टर।
अभिषेक यादव बोले- पांच लोग हो गए ये।
भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार बोले- हां।
अभिषेक यादव बोले- अध्यक्ष जी, विधायक जी, पुलिस अफसर, सीओ और इंस्पेक्टर।
भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार बोले- हां।
अभिषेक यादव बोले- इंस्पेक्टर कौन है।
भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार बोले- राधेश्याम।
अभिषेक यादव बोले- पांचों लोगों को एक-एक लाख रुपये देना हैं ना।
भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार बोले- अभी तो हमें थाने में देना है अध्यक्ष जी को, क्योंकि शुरुआत करेंगे ना।
अभिषेक यादव बोले- अध्यक्ष जी एक लाख लेंगे।
भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार बोले- कम लेंगे।
अभिषेक यादव बोले- एक लाख रुपये विधायक जी का हो गया, एक लाख पुलिस अफसर का और
भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बोले- हमने कहा ना 3 या 4 के बीच पहुंचेगी बात। चार के ऊपर भी नहीं जाएगी और चार के नीचे भी नहीं आएगी। फिर बोले एक विधायक का हो गया, एक सीओ साहब का हो गया। और अध्यक्ष जी को भी देना हैं क्योंकि उन्होंने हमे बचाया है, विधायक जी ने तो बाद में मदद की।
अभिषेक यादव बोले- विधायक जी से बात हो गई।
भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार बोले- और, फिर बोले दरोगा को भी देना पड़ेगें।
अभिषेक यादव बोले- दरोगा कितने मांग रहा है।
भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार बोले- 20 हजार रुपये, फिर बोले से मामले को जल्दी ही निपटना है।
भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार बोले- कल राष्ट्रपति आ रहे हैं, छुट्टी पर कोई नहीं है। फिर बोले पांच-छह लोग हो गए।
भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार बोले- पैसे दोगे, 1.50 कर देना।
अभिषेक यादव बोले- एक लाख हो पाएगा, कल कर देंगे।
भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार बोले- जिला अध्यक्ष साहब मेन हैं उनके पास 5 लाख रुपये नहीं पहुंचा तो भी मामला खराब है।
अभिषेक यादव बोले- अध्यक्ष जी से कहो एक लाख में निपटवा दें, और अध्यक्ष जी को तुम दे देना।
भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार बोले- पुलिस अफसर को कौन देगा।
अभिषेक यादव बोले- पुलिस अफसर एक पूरा लेंगे।
भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार बोले- हां, फिर बोले मुकदमा लिख जाए तो देर नहीं करने हैं बिल्कुल भी, वरना गेम बहुत पलट जाएगा।
अभिषेक यादव बोले- एक विधायक का हो गया, एक पुलिस अफसर का और एक सीओ साहब का तीन लाख जे हो गए। 3 में ही निपटवा दो।
भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार बोले- क्या तुम्हारे रिश्तेदार हैं, मेन तो थाना ही है।
अभिषेक यादव बोले- एक इंस्पेक्टर लेंगे।
भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार बोले- हां लेंगे नहीं।
