Spread the love

नवविवाहिता की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत/ मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

(पत्रकार रामकिशोर वर्मा मैनपुरी की कलम से)
मैनपुरी

कस्वा करहल में तीन महिने पहले शादी कर ससुराल पहुंची नव विवाहिता प्रिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है मायके पक्ष ने ससुराली जनों पर पुत्री प्रिया को प्रताड़ित करने एवं हत्या करने का आरोप लगाया है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है

*करहल के ग्राम सरसई मासूमपुर निवासी धर्मवीर सिंह ने बताया कि उसकी पुत्री प्रिया की 1 मार्च 2025 को करहल के अध्यापक नगर निवासी आकाश यादव के साथ शादी हुई थी

सोमवार की शाम नव विवाहिता प्रिया की हालत गंभीर होने पर ससुराल जन उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए जहां चिकित्सकों ने प्रिया को मृत घोषित कर दिया जानकारी होते ही मायके पक्ष के लोग भी सैफई अस्पताल पहुंच गए जहां प्रिया के शव को अकेला छोड़ ससुरालीजन मौके से फरार हो गए मृतका के पिता धर्मवीर सिंह ने ससुराली जनों पर पुत्री प्रिया को प्रताड़ित करने एवं हत्या करने का आरोप लगाया है थाना प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी का कहना है कि मामले को लेकर अभी कोई तहरीर नहीं आई है , तहरीर आने पर कार्यवाही की जायेगी*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed