Spread the love

नव विवाहिता की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत /ससुराली जनों ने लगाया हत्या का आरोप

(पत्रकार रामकिशोर वर्मा मैनपुरी की कलम से)
मैनपुरी

तहसील क्षेत्र करहल में ग्राम दोस्तपुर में रहस्यमय परिस्थितियों के बीच नव विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी घटना से गांव में हड़कंप मच गया , सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची है मायके पक्ष ने पुत्री को प्रताड़ित कर हत्या करने का ससुराली जनो पर आरोप लगाया है

प्राप्त जानकारी के अनुसार करहल थाना क्षेत्र के ग्राम दोस्तपुर निवासी दुर्वेश कुमार के पुत्र सोनू की शादी आज से लगभग चार महीने पहले जनपद मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम नाका निवासी शान्ती स्वरुप की पुत्री गुंजा के साथ 4 मार्च 2025 को हुई थी

नव विवाहिता गुंजा देबी की करहल के ग्राम दोस्तपुर स्थित घर पर रहस्यमय परिस्थितियों के बीच घर में ही मौत हो गयी विवाहिता का शव घर के कमरे में लटका मिला है घटना से गांव में हड़कंप मच गया सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे जहां शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है

जानकारी मिलने पर मृतका गुंजा के मायके पक्ष कै लोग थाने पहुंचे हैं

जबकि मृतका गुंजा के पिता शान्ती स्वरुप व भाई अजय ने शादी के बाद अतिरिक्त दहेज में सोने की लर अंगूठी व तीन लाख रुपये ना मिलने पर बहिन को प्रताड़ित करने एवं हत्या करने का ससुराली जनो पर आरोप लगाया है मृतक के पिता शान्ती स्वरुप ने पुत्री गुंजा के पति सोनू सास विनीता देवी ससुर दुर्वेश देवर कृष्णा व मोनू निवासी दोस्तपुर थाना करहल के खिलाफ तहरीर दी है पुलिस
ने तहरीर लेकर जांच शुरू की है एव शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed