पन्ना पुलिस द्वारा बृजपुर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से पशुओं का क्रूरता पूर्वक परिवहन करने वाले 03 आरोपियों के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाहीं! पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से कुल 37 नग भैंसे एवं परिवहन में प्रयुक्त एक कंटेनर वाहन कुल मशरूका कीमती करीब 20 लाख 55 हजार रूपये का किया गया जप्त
पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री साई कृष्णा एस. थोटा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध रूप से पशुओं का क्रूरता पूर्वक परिवहन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी निर्देश के पालन में थाना बृजपुर पुलिस द्वारा 03 आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है ।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना प्रभारी बृजपुर उनि महेन्द्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में थाना बृजपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 18/07/2025 को मुखबिर सूचना के आधार पर पन्ना तिराहा पहाड़ीखेरा के पास वाहन चेकिंग के दौरान नागौद की तरफ से कालींजर की ओर आ रहे एक कंटेनर वाहन को रोका गया । कंटेनर वाहन चालक सहित कुल 03 व्यक्ति पाये गये जिनसे पुलिस टीम द्वारा नाम पूँछकर कंटेनर को चेक किया गया। जिसमें 37 नग भैंसे क्रूरता पूर्वक ठूंस-ठूंसकर भरे होना पाए गए, पशुओं के मुँह और पैर रस्सियों से कसकर बँधे हुए थे एवं भोजन-पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी । पुलिस टीम द्वारा तत्परता पूर्वक उक्त कंटेनर में ठूँस-ठूँस कर भरे भैंस/पड़ा को सुरक्षित उतरवाकर परिवहन में प्रयुक्त कंटेनर वाहन को जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध पशु क्रूरता एवं मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया ।
*गिरफ्तार आरोपी* – 1. शादाब पिता शलाउद्दीन निवासी साऊथ खालापार, मुजफ्फरनगर
2. मोहम्मद शमीर पिता मोहम्मद शकील निवासी नफीसगंजठक्कर ग्राम वार्ड, जबलपुर
3. मोहम्मद जुबेर पिता इसरार
*जप्त मशरूका* – पुलिस टीम द्वारा मौके से पशु परिवहन में प्रयुक्त कंटेनर वाहन (अनुमानित कीमत लगभग ₹15 लाख) तथा उसमें भरे गए कुल 37 नग भैंसे (अनुमानित कीमत ₹5 लाख 55 हजार) इस प्रकार कुल करीब ₹20 लाख 55 हजार रुपये का मशरूका जप्त किया गया है ।
*सराहनीय योगदान* – उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बृजपुर उनि महेन्द्र सिंह भदौरिया, चौकी प्रभारी पहाड़ीखेरा सउनि कमल सिंह चन्देल, प्र.आर. अरूण प्रताप सिंह, प्रदीप हरदेनिया, राजेश अहिरवार, आर. सुधीर अरजरिया, अमर सिंह परिहार, रामनिवास गुर्जर, राकेश बघेल, कृष्णकान्त चौरसिया एवं रामनिरंजन कुशवाहा का सराहनीय योगदान रहा । पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा उपरोक्त पुलिस टीम के कार्य की सराहना की गई है ।