श्रमिक उजला पीयूष दीक्षित
मैलानी लखीमपुर खीरी।
अपराधियों की धरपकड़ को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मैलानी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त राजू पुत्र ब्रहमदेव (उम्र लगभग 21 वर्ष), निवासी ग्राम बरौछा, थाना मैलानी, जनपद खीरी को गिरफ्तार कर लिया है।
अभियुक्त थाना मैलानी पर पंजीकृत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 87/137(2)/352/351(2) के तहत वांछित चल रहा था और पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी कुकरा से हजरतपुर जाने वाले मार्ग पर मौजूद है। तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे धर दबोचा।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:
अबलीश कुमार – चौकी प्रभारी, कुकरा, थाना मैलानी
सौरभ कुमार – कांस्टेबल, थाना मैलानी
जनपद में पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मैलानी की यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस तत्परता की सराहना की है।