Spread the love

पीयूष दीक्षित जिला संवाददाता श्रमिक उजाला समाचार पत्र

लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी थाना क्षेत्र के गांव बंजरिया में बुधवार सुबह 27 वर्षीय रवीश कुमार यादव पुत्र राजेश सिंह यादव का शव पेड़ से लटका मिला। शव देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई।

प्रारंभ में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई और पड़ोसी युवक पर आरोप लगाया। उन्होंने शव को नीचे उतारने से इनकार करते हुए अमीरनगर–सरैया मार्ग पर जाम लगा दिया।

सूचना पर मौके पर पहुंची थाना मोहम्मदी पुलिस और क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने जांच की।

सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पीएम रिपोर्ट में भी स्पष्ट रूप से यह पुष्टि हुई कि मृतक की हैंगिंग से मौत हुई है। सीओ ने कहा कि युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते यह कदम उठाया, लेकिन पुलिस घटना के सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।

मृतक रवीश कुमार अपने पीछे पत्नी पूनम और दो छोटी बेटियों को छोड़ गया है। घटना से पूरा परिवार गहरे सदमे में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed