Spread the love

संभल में चकरोड पर मिले एक अज्ञात युवक के शव की पहचान 80 घंटे बाद हाथरस निवासी सनी (22) के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या और गर्दन की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई है। युवक के सीने और हाथ पर ‘सनी लव नेहा’ लिखा था।
यह घटना संभल जिले की गुन्नौर तहसील के जुनावई थाना क्षेत्र के पुरन पट्टी गांव के जंगल में दबोई खुद जाने वाले चकरोड की है। 2 जनवरी शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

मृतक की पहचान हाथरस गेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला ओड़पुरा निवासी हीरालाल के पुत्र सनी के रूप में हुई। सनी की उम्र 22 वर्ष थी। उसकी शादी 9 साल पहले हुई थी और उसकी 6 साल की एक बेटी भी है। तलाशी के दौरान युवक की जेब से गांजे की एक पुड़िया बरामद हुई थी। उसके पास से कोई पहचान पत्र या मोबाइल फोन नहीं मिला था, लेकिन एक बैग में दो-तीन जोड़ी कपड़े मिले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed