Spread the love

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऊषा परमार ने तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अजयगढ़ के प्रतिवेदन पर एसआईआर अंतर्गत नो मैपिंग एवं लॉजिकल डिस्क्रिपेन्सी कार्य संबंधी प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने पर ग्रामीण यांत्रिकी सेवा पन्ना के उपयंत्री मुकेश चन्द्र अहिरवार को निलंबित कर दिया है। उपयंत्री द्वारा सूचना के बावजूद भी प्रशिक्षण में उपस्थिति दर्ज नहीं कराई गई एवं इनके द्वारा मतदाता सूची संबंधी कार्य भी प्रारंभ नहीं किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपयंत्री के कृत्य को अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना जाकर तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्यवाही की गई है। निलंबन अवधि में उपयंत्री का मुख्यालय कार्यपालन यंत्री कार्यालय ग्रामीण यांत्रिकी सेवा पन्ना निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed