Spread the love

कलेक्टर ऊषा परमार मंगलवार को रमखिरिया स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंचीं और विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में शामिल होकर शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिला कलेक्टर द्वारा विद्यार्थियों से संवाद कर अनुशासन और स्कूल प्रबंधन की व्यवस्थाओं की सराहना की गई। कलेक्टर ने बच्चों के साथ मेस में भोजन भी किया और अध्ययन सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।
जिला कलेक्टर के विद्यालय आगमन पर छात्र-छात्राओं ने भारतीय संस्कृति एवं परंपरा अनुरूप आत्मीय स्वागत किया। इसके उपरांत कलेक्टर श्रीमती परमार ने कक्षाओं में पहुंचकर आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय में अटल टिंकरिंग लैब का फीता काटकर शुभांरभ किया गया तथा विद्यालय परिसर का भ्रमण का व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य रवि पटेल सहित पीजीटी शिक्षक विनोद तिवारी, देशराज प्रजापति एवं शिक्षिका रूपा जैन, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग अजय मिश्रा, ओमप्रकाश पाण्डेय एवं सचिन मिश्रा भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed