Spread the love

पीयूष दीक्षित ब्यूरो चीफ दैनिक श्रमिक उजाला

लखीमपुर खीरी।
जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में सघन पैदल गश्त एवं फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक गोला अंबर सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

सीओ रमेश तिवारी ने स्वयं बड़ा चौराहा, मोहम्मदी रोड, सर्राफा मार्केट, विकास चौराहा, सब्जी मंडी, मिल रोड, अंबेडकर तिराहा, शिवम चौराहा, रेलवे स्टेशन एवं रोडवेज बस अड्डा तक पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भीड़भाड़ वाले बाजारों में विशेष सतर्कता बरतते हुए पुलिस बल को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए।

गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा संदिग्ध वाहनों की गहन चेकिंग कर आवश्यक कार्रवाई की गई। सीओ ने व्यापारियों एवं आम नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा को लेकर विश्वास दिलाया और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

सीओ रमेश तिवारी ने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी और नगर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फ्लैग मार्च से आमजन में सुरक्षा का भाव उत्पन्न हुआ और पुलिस की सक्रियता स्पष्ट रूप से नजर आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed