Spread the love

पीयूष दीक्षित ब्यूरो चीफ दैनिक श्रमिक उजाला

लखीमपुर खीरी। आगामी होली पर्व तथा पवित्र रमजान माह के दृष्टिगत मैलानी थाना की पुलिस चौकी संसारपुर प्रांगण में नायब तहसीलदार ताहिर परवेज की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

🤝 नायब तहसीलदार ताहिर परवेज ने कहा कि दोनों अवसर आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हैं। थाना प्रभारी बृजेश मौर्य ने बताया कि होली का जुलूस प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित मार्ग से निकलेगा। जिन लोगों को रंग नहीं खेलना है, वे जुलूस के समय अपनी दुकान बंद कर लें तथा जुलूस में शामिल न हों। किसी पर जबरदस्ती रंग डालने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

🛡️ चौकी प्रभारी संसारपुर जितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि रमजान माह के दौरान नमाज के समय विशेष व्यवस्था रहेगी तथा जुलूस के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

👥 बैठक में ग्राम प्रधान संसारपुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामानुज मिश्रा, ग्राम पंचायत ग्रंट डांट के प्रधान प्रतिनिधि इंसाफ खान, मनोज गुप्ता, किशोर गुप्ता, अशोक गुप्ता, मुकर्रब अंसारी, सोहेल अहमद सहित क्षेत्र की सभी मस्जिदों के इमाम एवं बड़ी संख्या में संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed