Spread the love

इस्लामनगर में दिनदहाड़े दो युवक बाइक खड़ी करने के लिए झगड़ते हुए नजर आए
इस्लामनगर। नगर आज उस समय अफरा तफरी मच गई जब भीड़भाड़ वाले इलाके में एक युवक को मोटरसाइकिल खड़ी करने को मना करने पर युवक लड़ने लगा और स्टूल उठा कर युबक पर जानलेवा हमला कर दिया युवक का इतने पर भी मन नही भरा तो युवक ने मोची का जूट सही करने का उपकरण हाथ मे उठा कर युबक पर लेकर भाग खड़ा हुआ ,उधर दूसरे युवक ने दुकान में घुसकर अपनी जान बचाई।

खबर लिखे जाने तक पुलिस नही आई थी। इस झगड़े का वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुर्सी फेकता हुआ और स्टूल फेंकता हुआ युवक नजर आ रहा है, युवक जोर-जोर से गाली गलौज भी करता नजर आ रहा है। ताजा मामला इस्लामनगर में बने जूनियर स्कूल मार्केट के पास का बताया जा रहा है जो कि पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी का है, लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी नही थी। लेकिन पुलिस के इस बात की पता तक नहीं लग पाए यह जो मामला घटित हुआ है पुलिस चौकी से लगभग मात्र 10 कदम की दूरी पर होगी कुर्सी फेंकने वाला युवक साथ में गाली गलौज भी करता हुआ वीडियो में नजर आ रहा है सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed