Spread the love

चम्बल संभागीय मुख्यालय स्थित चम्बल भवन में मंगलवार, 24 फरवरी 2026 को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत चम्बल संभाग आयुक्त सुरेश कुमार ने कुल 12 आवेदकों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना।जनसुनवाई के दौरान उपस्थित आवेदकों ने अपनी-अपनी समस्याएँ आयुक्त के समक्ष विस्तार से प्रस्तुत कीं। प्राप्त आवेदनों में मुख्यतः राजस्व, पुलिस एवं भूमि विवाद से संबंधित प्रकरण शामिल रहे।आयुक्त सुरेश कुमार ने सभी आवेदनों को संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ सुनते हुए प्रत्येक प्रकरण की संक्षिप्त जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आवेदकों को आश्वस्त किया कि सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण नियमानुसार, पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से तथा समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed