सड़कों पर आवारा पशुओं का आतंक, दुकानदारों में पनप रहा है रोष ।
हादसों का दावत दे रहें है छुट्टा पशु ।
इस्लामनगर कस्बे के प्रमुख मार्गों पर इन दिनों
आवारा गोवंश पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। मुख्य बाजार, चौराहों और व्यस्त मार्गों पर रात के समय कई सांड खुलेआम घूमते नजर आते हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
नगर के मुख्य मार्ग पर कई आवारा सांड सड़क के बीचों-बीच खड़े दिखाई दिए। अचानक सड़क पर आ जाने से वाहन चालकों को ब्रेक लगाने पड़ते हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है।
सड़कों पर घूमते आवारा गोवंश
वाहन सवार और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति ज्यादा खतरनाक साबित हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत द्वारा आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए कोई ठोस अभियान नहीं चलाया जा रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। बाजार क्षेत्र में पशुओं के झुंड के कारण जाम की स्थिति भी बन जाती है।
रात्रि के समय रोशनी की कमी है होने के कारण सड़क पर खड़े काले से सांड आसानी से दिखाई नहीं देते,
जिससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। दुकानदारों और राहगीरों ने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द अभियान चलाकर आवारा पशुओं को पकड़ने तथा उन्हें गौशाला भेजने की मांग की है। यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।
