Spread the love

हादसे के बाद भी नहीं जागा विभाग युवकों ने खुद भरा जानलेवा गड्ढा
इस्लामनगर बहजोई-इस्लामनगर मार्ग पर बॉर्डर के नजदीक सड़क पर बना गहरा गड्ढा लंबे समय से राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ था। इसी गड्ढे में करीब पांच माह पहले बाइक गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई थी, इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग ने इसे भरवाने की जहमत नहीं उठाई। जिसके बाद कुछ युवकों ने आज गड्ढे को भरकर समतल किया जिसकी लोगों ने सराहना की।
शनिवार को बहजोई के कुछ युवक कार से इस्लामनगर की ओर आ रहे
थे।

सड़क पर गड्ढे भरते बहजोई के युवक ।

सड़क पर गड्ढे भरते बहजोई के युवक ।

जैसे ही उनकी कार इस्लामनगर क्षेत्र में पहुंची, वह उसी गड्ढे में जा गिरी। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना के बाद युवकों ने तय किया कि अब वह खुद ही इस समस्या का समाधान करेंगे। रविवार को बहजोई के अरमान मालिक, आयन, मुनाजिर और जीशान मलिक कार में कट्टों में भरकर गिट्टी व अन्य सामग्री लेकर मौके पर पहुंचे। चारों ने मिलकर गड्ढे में सामग्री डालकर उसे समतल किया और सड़क को अस्थायी रूप से गड्ढा मुक्त कर दिया। सड़क से गुजर रहे लोगों ने युवकों की इस पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed