Spread the love

खाना बनाते समय कुकर फटा महिला गंभीर घायल। इस्लामनगर।कस्बे के मोहल्ला काजी टोला बहजोई बस स्टैंड में मंगलवार सुबह रसोई में चूल्हे पर चढ़ा प्रेशर कुकर अचानक फट गया। जिससे खाना रही महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। तेज धमाके से पूरे घर में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला निवासी हरि सिंह की पत्नी मंजू
देवी सुबह रसोई में दलिया पका रही थीं। उनके पति का कुछ दिन पहले ही आंख का ऑपरेशन हुआ था, जिनके लिए वह दलिया बना रही थीं। इसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ कुकर फट गया । बताया जा रहा है कि कुकर की सीटी निकलकर सीधे मंजू देवी के आँख में लग गई जिससे वह लहूलुहान हो गई, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ीं। चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और पड़ोसी तुरंत घर पहुंचे। घायल महिला को आनन-फानन में नगर के एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन महिला को लेकर बरेली गए, जहां डॉक्टरों के द्वारा उनकी आंख का ऑपरेशन किया गया, फिलहाल बरेली में उनका इलाज जारी है। घटना के बाद मोहल्ले में डर का माहौल है । चिकित्सकों ने प्रेशर कुकर का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed