सैफनी पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तारकर शांति भंग में किया चालान
रामपुर: सैफनी पुलिस ने मंगलवार को स्थानीय थाना पुलिस ने दो लोगों का शांति भंग में गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। थानाध्यक्ष हरिओम सिंह ने बताया कि मामूली बात को लेकर झगड़ा कर रहे थे। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़ागांव निवासी संजीव कुमार पुत्र (स्वा०) मिलाल तथा रंजीत पुत्र अतर सिंह निवासी बड़ागांव को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा शांति एंव कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट शाहबाद भेज दिया गया।