भाजपा किसान मौर्चा की और से ग्राम परिक्रमा का आयोजन किया गया
रामपुर: सैफनी नगर से जुड़े गांव में बुधवार को दनियापुर और सराय महेश गाँव मे भाजपा किसान मोर्चा की तरफ से ग्राम परिक्रमा का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री ऋषि कुमार पाण्डेय जी ने किसानों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष अभिलाष शर्मा, उपाध्यक्ष भारत सिंह सैनी, महामन्त्री वीरपाल जी बूथ अध्यक्ष राजवीर सिंह जी सदस्य सियाराम जी तथा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।