Spread the love

शिक्षा संस्कार कोचिंग सेंटर द्वारा कराई गई गणित प्रतियोगिता का घोषित हुआ परिणाम।

40 में से 5 बच्चों ने मारी बाजी प्रथम स्थान पर छात्रा पूनम ने किया कब्जा।

पूरनपुर नगर में संचालित शिक्षा संस्कार कोचिंग सेंटर पर 11 फरवरी को गणित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें कुल 40 बच्चों ने प्रतिभाग लिया था। जिसका 25 फरवरी दिन रविवार को दोपहर 1:00 बजे जारी हुआ परिणाम। जारी हुए रिजल्ट में कुल पांच बच्चों ने मारी बाजी। प्रथम स्थान पूनम, द्वितीय स्थान अजीत, तृतीय स्थान श्रीओम शर्मा, चतुर्थ स्थान गौरव राज, पांचवा स्थान नैतिक गुप्ता ने प्राप्त किया। चयन हुए छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। इन सभी छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी महोदय के द्वारा किया जाएगा सम्मानित। कोचिंग सेंटर के संचालक प्रेम सिंह ने चयन हुए छात्रों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि वह शिक्षा से जुड़े युवाओं को शिक्षा की ओर प्रेरित करने के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, हिंदी प्रतियोगिता, विज्ञान प्रतियोगिता, कला प्रतियोगिता, क्विज क्वेश्चन प्रतियोगिता इसी प्रकार से कई प्रतियोगिताएं कराते रहते हैं। तत्पश्चात उन्हें प्रोत्साहन देकर उनका हौसला बढ़ाते हैं। आपको बताते चलें चयन हुए छात्रों का सपना प्रशासनिक सेवा में जाने का है। शिक्षा संस्कार कोचिंग सेंटर का उद्देश्य है कि पढ़ेगा भारत तभी तो आगे बढ़ेगा भारत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed