*बबुरी के शिव मंदिर पर, शिव भोले कांवरिया ग्रुप द्वारा, विशाल भंडारे का आयोजन*
सुल्तानपुर जिले के कुड़वार ब्लाक अंतर्गत, बबुरी गांव में शिव भक्तों द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रतिवर्ष श्रावण मास में शिव भोले कांवरिया ग्रुप द्वारा किया जाता है।
इसके मुख्य आयोजक श्री रामलायक शुक्ला जी है।
श्री रामलायक शुक्ला जी का शिव भक्ति का बड़ा ही लंबा इतिहास रहा है।
आपको बताते चलें कि कई वर्ष पूर्व खेत की जुताई करते समय, खेत में ही मिले शिव जी की मूर्ति को काफी दिनों तक खुले आसमान के नीचे रहना पड़ा था। उसी स्थान पर शुक्ला जी द्वारा शिव जी का भव्य मंदिर बनवाया गया
और तभी से प्रतिवर्ष श्रवण मास महीने में ओम नमः शिवाय के अखंड जाप के बाद शिव भक्तों एवं ग्राम वासियों की सहायता से प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया जाता है। जिसमें सभी लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं और प्रसाद ग्रहण करते हैं।
इस आयोजन में कार्यकर्ताओं की महती भूमिका होती है उन्हीं के द्वारा भंडारे का कार्य संपन्न होता है।
जिसमें मुख्य कार्यकर्ता- श्री प्रमोद मिश्रा, महासुख मिश्रा, धीरज मिश्रा, सुनील शुक्ला, अजय कुमार पांडे, हिमांशु पांडे, लालजी तिवारी, संजय सिंह, अजीत प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, आशीष सिंह, गप्पू सिंह, बृजलाल गुप्ता, अमित विश्वकर्मा, दुर्गेश विश्वकर्मा, रामकुमार प्रजापति, आदि कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रहती है।
*रिपोर्ट- उदय प्रताप सिंह*