मेरी जीत कार्यकर्ताओं और जनता को समर्पित होगी, छत्रपाल सिंह गंगवार
अधिवक्ता परिषद एवं दस्तावेज लेखक कल्याणकारी समिति का समर्थन
बरेली/लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार ने रामवाटिका रामपुर गार्डन से बैठक कि शुरूआत करते हुए शहर कैंट एवं मीरगंज विधानसभाओं में ताबड़तोड़ नुक्कड़ सभाएं और जनसंपर्क कर अपने लिए समर्थन और वोट मांगे!
मीरगंज के धन्वंतरि आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में हुई एक सभा में केंद्रिये सहकरिता राज्य मंत्री वीएल वर्मा ने कहा यह चुनाव देश को सांस्कृतिक राष्ट्रवाद एवं समृद्धशाली बनाने की दिशा में महायज्ञ के समान है! सरहदों कि सुरक्षा और सनातन को सुरक्षित रखने का चुनाव है!
उन्होंने भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील दोहराई!
विधायक डीसी वर्मा ने कहा जनता चुनाव स्वयं लड़ रही है! मोदी योगी के प्रतिनिधि बनकर कार्यकर्ता लोकतंत्र के इस कुरुक्षेत्र में अर्जुन बनकर अपना लक्ष्य निर्धारित करें!
भाजपा उम्मीदबार छत्रपाल गंगवार ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज हरित से मुलाकात कर समर्थन मांगा! अधिवक्ता परिषद के सैकडो वकीलों ने बड़ा वकालत खाना बंगलिया परिसर में पार्टी प्रत्याशी का फूल मालाएं पहना कर भव्य स्वागत किया!
अनिल द्विवेदी संजीव शर्मा,राजकुमार शर्मा अंकित शुक्ला, ब्रजेश मिश्रा सुभाष जौहरी श्याम स्वरूप दिव्य चतुर्वेदी धीरेंद्र सक्सेना अनुजकांत सक्सेना, प्रवीन सक्सेना संतोष सिंह आलोक प्रधान उपस्थित रहे!
दस्तावेज लेखक कल्याणकारी समिति के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मिश्रा ने कातिवों कि सभा में भाजपा उम्मीदवार छत्रपाल को समर्थन देने का एलान किया!
मीरगंज नगर और अगरास में बड़ी नुक्कड़ सभाओं में छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा इस चुनावी महासमर में प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं को प्रत्याशी समझे जनता के बीच जाकर बताएं कि मोदी देश की सुरक्षा और तरक्की के लिये कितने जरूरी हैं!भाजपा को जिताने में सात मई को लोकतंत्र के इस यज्ञ में वोट डालकर अपनी आहुति अवश्य दे! बन मंत्री डा. अरुण कुमार सक्सेना ने कहा किसानों नौजवानों महिलाओं को योगी मोदी ने कल्याणकारी योजनाएं चलाईं हैं!
उनका सीधा लाभ विना किसी दलाली के लाभार्थी को प्राप्त होता है!
कैंट विद्यायक संजीव अग्रवाल ने बोले जाति पंथ कि दीवारें टूटेंगी! सात मई को छत्रपाल गंगवार को रिकॉर्ड वोट पड़ेंगे! विपक्षी इंडी गठवंधन कि जमानत जब्त होगी!
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गुलशन आनंद जिला पंचायत सदस्य तेजेश्वरी सिंह, ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार सतेंद्र यादव भूपेंद्र कुर्मी, अनिल गंगवार निरंजन यदुवंशी डा. दिनेश गंगवार करतार सिंह राजीव गुप्ता सुधीर शर्मा, सुखवीर कश्यप धर्मपाल मौर्या पार्षद धर्मवीर साहू अशोक गंगवार सार्थक अरोड़ा विवेक सरन अग्रवाल भाजपा बृज क्षेत्र के पूर्व मीडिया प्रभारी सतीश यादव आदि उपस्थिति रहे!