योगी कैबिनेट में 33 में से 32 प्रस्ताव हुए पास,यूपी में 5-जी सेवा के मिलेगा बढ़ावा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लोकभवन में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में कई कईं अहम प्रस्तावों पर योगी अदित्यनाथ की कैबिनेट ने मुहर लगाई है। बैठक के बाद प्रेसवार्ता कर उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही और वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने जानकारी दी कि कैबिनेट में 33 में से 32 प्रस्ताव पास हुए हैं। उत्तर प्रदेश में 5 -जी सेवा के काम को बढ़ावा मिलेगा। सस्ती 5 जी सेवा मिलेग। शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन के लिये विधेयक के मसौदे को मंजूरी। अब सारे चयन का काम इसके जरिये होगा। 12 सदस्य व एक अध्यक्ष होगा। इसका मुख्यालय प्रयागराज होगा। भारतीय तार मार्ग एक्ट को यूपी में लागू किया जाएगा। 5 -जी के काम को बढ़ावा मिलेगा। निजी निवेश को बढ़ावा मिलेगा। सस्ती 5 जी सेवा मिलेगी।