Spread the love

ऐतिहासिक दुर्गा पूजा का हुआ समापन, जगह-जगह हो रही है माता रानी की विदाई

सुल्तानपुर जिले के थाना बंधुआ कला अंतर्गत, अलीगंज कस्बे का दुर्गा पूजा, जिले में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश एवं देश में प्रसिद्ध है। यहां माता रानी की भव्य प्रतिमाएं वर्वस ही भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करती है। जगह-जगह लगे माता रानी के पंडाल, खूबसूरत सजावट, उसमें गुंजायमान माता रानी के जयकारे, सभी को आनंदित करती हैं। अलीगंज की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा दशहरा से चलकर पूर्णिमा को हवन पूजन करने के बाद गोमती नदी के तट पर विसर्जित की जाती हैं। माता रानी की प्रतिमाओं के विसर्जन को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए स्थानीय प्रशासन भी पैनी नजर बनाए हुए हैं। इस मौके पर बंधुआ कला थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह अपने हमराहियों के साथ डटे हुए हैं। अलीगंज कस्बा लेखपाल रईस अहमद
भी अपनी कर्तव्यों का निर्वहन करते दिखे।

*रिपोर्ट-उदय प्रताप सिंह*
*श्रमिक उजाला न्यूज़*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed