Spread the love

दबंग ने पड़ोसी प्लांट की उखाड़ फेंक दी नीव / पीड़ित ने मुकदमा दर्ज करने की लगाईं गुहार

(पत्रकार रामकिशोर वर्मा मैनपुरी की कलम से )
मैनपुरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में दबंगों पर नकेल कसने का अभियान चलायें हुए हैं लेकिन जनपद मैनपुरी में कुछ दबंग अपनी दबंगई के बल जमीनो पर कब्जा कर प्रदेश मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने में जुटे हैं

ऐसा ही एक मामला जनपद के करहल तहसील क्षेत्र के ग्राम नगला रते में देखने को मिला है जहां दबंग ने अपनी दबंगई के बल पर स्वार्थ के चलते पड़ोसी के प्लांट की नीब उखाड़कर फेंक दी और रातों-रात उसकी जमीन पर दूसरी नीव भरकर दीवाल खड़ी कर ली

परेशान करहल के ग्राम नगला बुधू (नगला दिक्क) भाग साहबरामपुर निवासी रामविहारी ने शिकायत पत्र में कहा कि करहल के नगला रते के गाटा सख्या 2136 में उसका 1200 वर्गफुट का चारों ओर नीव भरा खाली प्लाट है जहां उसकी प्लाट की नीब को उखाड़ फेक दबंगों ने अपनी नीव भरा ली है

जानकारी मिलते पर प्लाट स्वामी रामबिहारी यादव ने तहसील में अधिकारियों से शिकायत की जिसके आधार पर मुआवना करने मौक़े पर पहुंची राजस्व टीम के सामने प्लाट की जमीन पर कब्जा करने की विपक्षियों ग़लती स्वीकार की जिसके एवज मे 70 हजार रुपए मुआवजा देना स्वीकार किया था

लेकिन विपक्षियों ने महज 40 हजार रुपए देने का बाद शेष रुपए प्लाट स्वामी को देने से मुकर गया

धोखाधड़ी से परेशान करहल के ग्राम नगला बुधू (नगला दिक्क) भाग साहबरामपुर निवासी रामविहारी ने प्रदेश मुख्यमंत्री, पुलिस अधीक्षक मैनपुरी, डीआई जी आगरा ,डीजीपी उत्तर प्रदेश को पत्र भेज न्याय की गुहार लगाई है

शिकायत पत्र में जरिया खेड़ा के ग्राम नगला सुखी निवासी विजयन्त यादव एवं ग्राम अनिल गुरु सुशील कुमार पर आरोप लगाया है शिकायत पत्र में पीड़ित ने 477,427,506 ,111एव अन्य प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed