दैनिक श्रमिक उजाला पीयूष दीक्षित जिला संवाददाता
लखीमपुर खीरी। जिले के हैदराबाद थाना क्षेत्र की पुलिस ने शनिवार को शांति भंग करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के पर्यवेक्षण में की गई।
थानाध्यक्ष सुनील मलिक के नेतृत्व में गठित टीम ने ग्राम सेमरई निवासी संजय दीक्षित उर्फ गगनू (36 वर्ष) तथा ग्राम मूडासरकटा निवासी शिवम तिवारी (28 वर्ष) को पकड़ा। दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई और बाद में उन्हें न्यायालय गोला में पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह, महिला उपनिरीक्षक महोदेवी और कांस्टेबल संजय सिंह शामिल रहे।
थाना प्रभारी सुनील मलिक ने कहा कि “क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता है। अपराध व अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और किसी भी प्रकार की शांति भंग करने वाली गतिविधि को सख्ती से रोका जाएगा।”
