Spread the love

चमनलाल के बच्चों ने दुकान से सामान तोड़ा – गांव शंकरपुर की इस घटना की शुरुआत उस समय हुई जब चमनलाल के बच्चे दुकान से बिस्किट और पुड़िया तोड़ने लगे। इस पर नाबालिग बच्ची शालू ने उन्हें रोक दिया और डांट कर भगा दिया। बच्ची का विरोध करना आरोपियों को नागवार गुजरा।

 

नाबालिग बच्ची के साथ मारपीट

इसी बात से नाराज़ होकर चमनलाल, उसके पिता लक्ष्मण, पत्नी और माता वहां पहुंचे और बच्ची को घसीटते हुए लात-घूसों और चप्पलों से पीटा। बच्ची का आरोप है कि उसे बुरी तरह बाल पकड़कर खींचा गया और जमीन पर घसीटा गया।

 

बीच-बचाव करने आई मां भी बनी शिकार

जब मां प्रेमा देवी पत्नी सोवरन लाल बीच-बचाव के लिए दौड़ीं, तो आरोपियों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा और बुरी तरह मारपीट की। पीड़िता का कहना है कि उन्हें चप्पलों और घूसों से पीटा गया।

 

धमकी देकर गए आरोपी

मारपीट के बाद आरोपियों ने जाते-जाते धमकी दी कि अगर पुलिस में शिकायत की तो परिवार को जान से मार देंगे। इस धमकी के बाद परिवार दहशत में है।

 

रो-रो कर न्याय की गुहार

घटना से आहत नाबालिग बच्ची शालू ने रो-रो कर अपनी आपबीती सुनाई और न्याय की गुहार लगाई। वहीं मां प्रेमा देवी ने थाना मैलानी की पुलिस चौकी संसारपुर में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed