ग्रामोदय लॉ कॉलेज अमरपुरकाशी, बिलारी जिला मुरादाबाद में कालेज का द्वितीय स्थापना दिवस और माननीय विधायक श्री रामवीर सिंह जी विधानसभा क्षेत्र कुंदरकी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डा. जयपाल सिंह व्यस्त जी सदस्य विधान परिषद (बरेली-मुरादाबाद स्नातक खण्ड),

प्रोफेसर हरिवंश दीक्षित जी पूर्व प्राचार्य केजीके कालेज मुरादाबाद और वर्तमान में डीन विधि विभाग टीएमयू मुरादाबाद विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामोदय संस्थान अमरपुर काशी के संस्थापक अध्यक्ष आदरणीय बाबू जी श्री मुकट सिंह जी ने की तथा संचालन डा. वीरेंद्र सिंह शाक्य जी, प्रभारी बीएड विभाग ग्रामोदय महाविद्यालय एवं शोध संस्थान अमरपुर काशी ने किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामोदय लॉ कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डा. विनोद कुमार यादव जी ने लाॅ कालेज की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जबकि ग्रामोदय महाविद्यालय एवं शोध संस्थान अमरपुर काशी की प्रगति रिपोर्ट प्राचार्य डा. अशोक कुमार सिंह जी ने प्रस्तुत की ।इसी क्रम में कृषि औद्योगिक इन्टर कालेज की रिपोर्ट प्रधानाचार्य श्री आशीष कुमार जादौन जी ने प्रस्तुत की ।और ग्रामोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जाफरपुर की प्रगति रिपोर्ट विद्यालय प्रभारी श्री अनिल कुमार मिश्रा जी ने प्रस्तुत की। कृषि औद्योगिक ग्रामोदय प्राइमरी पाठशाला अमरपुरकाशी की प्रगति आख्या प्रधानाचार्या श्रीमती रेनू सिंह ने प्रस्तुत की। इसी क्रम में मैंने (वहैसियत प्रबन्धक ग्रामोदय संस्थान अमरपुर काशी) पूरे संस्थान की प्रगति रिपोर्ट के साथ-साथ परम श्रद्धेय बाबू श्री मुकट सिंह जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। और अंत में परम आदरणीय अतिथि गणों के उद्बोधन के उपरांत आज के कार्यक्रम का समापन हुआ।
