कालाआम पीएचसी प्रभारी ने जहर खाकर की आत्महत्या
खुर्शीद आलम लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जिले के थाना फरधान क्षेत्र के सीएचसी फरधान की पीएचसी कालाआम के प्रभारी डॉ. विनोद कुमार ने संदिग्ध हालात में जहर खा लिया। शनिवार को इलाज के दौरान लखनऊ ट्राॅमा सेंटर में उनकी मौत हो गई।
सीएचसी फरधान की पीएचसी कालाआम के प्रभारी डॉ. विनोद कुमार ने संदिग्ध हालात में जहर खा लिया। शनिवार को इलाज के दौरान लखनऊ ट्राॅमा सेंटर में उनकी मौत हो गई। वे पांच वर्ष से यहां तैनात थे। इसकी जानकारी होने पर उन्हें स्टाफ के लोग ओयल जिला अस्पताल ले गए, जहां हालत नाजुक देख उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। शनिवार को इलाज के दौरान डॉ. विनोद की मौत हो गई।
सीएचसी फरनान के अधीक्षक डॉ. अमित बाजपेई ने बताया कि डॉ. विनोद गाजीपुर जिले के रहने वाले थे। उन्होंने जहर क्यों खाया, इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वे पीएचसी में बने आवास में ही रहते थे। लखनऊ में पोस्टमाॅर्टम होने के बाद उनका शव लेकर परिजन अपने गृह जिला गाजीपुर चले गए हैं।
सीएमओ डाॅ. संतोष गुप्ता ने बताया कि डाॅ. विनोद कुमार कुछ समय से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार रात उन्हें जिला अस्पताल लाया गया था। यहां से केजीएमययू लखनऊ रेफर कर दिया गया था। जहर क्यों खाया, इस बात की जानकारी उन्हें नहीं है।
