Spread the love

संभल जिले का नाम भी इस शर्मनाक सूची में जुड़ गया।
चंदौसी की रूबी ने प्रेम संबंधों के चलते अपने ही पति की हत्या कर शव को टुकड़ों में काटकर अलग-अलग जगह ठिकाने लगा दिया। सोमवार को सर्दी भरी सुबह चंदौसी कोतवाली में जो दृश्य दिखा, उसने इस कहानी को और भी सिहरनभरा बना दिया।

पति की हत्या के आरोप में पकड़ी गई रूबी के चेहरे पर न अफसोस था, न पछतावे की कोई रेखा। वह बिना किसी संकोच के खड़ी रही, मानो जो हुआ वह उसके लिए पहले से तय हो। पुलिस द्वारा बुलाए गए उसके दोनों बच्चे जब कोतवाली पहुंचे, तो रूबी ने उनके साथ बैठकर खाना भी खाया।

रूबी के परिवार वाले भी खुद को उससे अलग बताते नजर आए। उन्होंने भी रूबी के लिए साफ शब्दों में फांसी की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed